Connect with us

उत्तराखण्ड

अहमद नदीम को जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार

हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने मीडिया सेंटर हल्द्वानी में संबद्ध सूचना अधिकारी अहमद नदीम को तत्काल प्रभाव से जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से 15 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि अहमद नदीम को शासकीय कार्यहित में अग्रिम आदेशों तक जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार आवंटित किया जाता है।

आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, जिलाधिकारी नैनीताल, जिला सूचना कार्यालय नैनीताल तथा संबंधित कार्मिक को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

आदेश जारी करने वाले अधिकारी: आशीष कुमार त्रिपाठी, अपर निदेशक, कृतें महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page