Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर निगम देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा जी का शॉल, फूल माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर किया स्वागत ,,,

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर निगम देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा जी का शॉल, फूल माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
मकवाना ने नगर निगम देहरादून द्वारा मलिन बस्ती वासियों के वर्ष 2016 से 2022 से 2023 तक के वित्त वर्ष के हाउस टैक्स को माफ कर ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्य किया है जिस से देहरादून की 129 से अधिक मलिन बस्तियों के निवासियों को बहुत बड़ी आर्थिक मदद अथवा राहत मिलेगी साथ ही वर्ष 2023 से 24 से मलिन बस्तियों के आवासों पर टैक्स प्रक्रिया शुरू होने से मलिन बस्ती वासियों की नियमितीकरण की स्थिति भी मजबूत होगी।
राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा महापौर सुनील उनियाल गामा जी नगर आयुक्त एवं सभी पार्षदों का भी धन्यवाद प्रकट करता है।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना आज रात्रि कालीन एवं मोहल्ला स्वच्छता समिति सफाई कर्मियों एवं सभी आउटडोर सफाई कर्मियों का इपीएफ एवं ईएसआई की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की । महापौर सुनील उनियाल गामा जी द्वारा शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिलाया।
स्वागत करने वालों में भगवत प्रसाद मकवाना संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेश राजोरिया राष्ट्रीय महामंत्री धर्मपाल घाघट, पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजेंद्र केसला प्रदेश अध्यक्ष मोर्चा, राजेश कुमार प्रधान अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ नगर निगम देहरादून, प्रदेश प्रमुख महामंत्री मदन बाल्मीकि प्रदेश महामंत्री राजीव राजोरी पूर्व अध्यक्ष नगर निगम यूनियन सोमू सिलवान, श्री संजय बालू प्रदेश सचिव राजेंद्र मचल जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार जिला प्रमुख महामंत्री राजेश चौधरी, अमन कुमार महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सतीश आजाद श्री विवेक कुमार राजू मयंक मिश्रा अनिल कुमार तथा अनेकों लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page