Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली में पहली बार पहुँचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत,,,

भवाली। नगर में पहली बार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओ ने पारंपरिक परिधान पहनकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने दीप।प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। शीर्ष ने मुझे जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया है। निकाय चुनाव लोकसभा चुनाव में हर बूथ को जितना हमारा लक्ष्य है। जो पुरानी सीटे जीती है, उन्हें फिर जीता जाएगा। भाजपा सरकार प्राधिकरण को लेकर काम कर रही है। जनता की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री इन दिनों प्रवास पर है। जन जन तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। वही नगर के व्यापारी गोविंद जोशी के निधन पर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शान्ती के लिए प्राथना की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट, महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा, नरेश पाण्डे, प्रगति जैन, मोहन बिष्ट, महामंत्री पवन भाकुनी, बालम मेहरा, पंकज अद्वेति,भावना मेहरा, शिवांशु जोशी, भवान बिष्ट, मुकेश गुरुरानी, जुगल मठपाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, मीना बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष कंचन साह, दिनेश संगुड़ी, कमल जोशी, कैलाश चन्द्र सुयाल, जीवन उप्रेती, कुलदीप कुमार, आदि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page