Connect with us

उत्तराखण्ड

वॉशिंगटन डी.सी. में विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 आयोजित होगा।

प्रतिष्ठित वक्ताओं में संयुक्त राष्ट्र के 8वें महासचिव महामहिम, बान की मून; भारत के विदेश मंत्री, माननीय एस. जयशंकर, यू. एस. सर्जन जनरल. डॉ. विवेक मूर्ति; अमेरिकी सीनेटर, माननीय रिक स्कॉट; नैन्सी पेलोसी तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम, राम नाथ कोविन्द सहित कई अन्य पूर्व और वर्तमान राष्ट्राध्यक्ष और नेतागण सम्मिलित होंगे।इस सप्ताह के अंत में, पूरे विश्व की दृष्टि अमेरिका के वाशिंगटन डी. सी. पर होगी, और इसका कारण भी अति विशिष्ट है। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अमेरिकी राजधानी, विविधता और एकता के एक अविस्मरणीय उत्सव, आर्ट ऑफ लिविंग के ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ के चौथे संस्करण की मेजबानी करने जा रही है। अमेरिकी राजधानी

वॉशिंगटन डी.सी. में आयोजित होगा विश्व संस्कृति महोत्सव 2023

की प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि में स्थापित कार्यक्रम का मंच ही अकेले एक फुटबॉल मैदान के आकार का है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के 17,000 कलाकारों, कई राष्ट्राध्यक्षों और विचारकों की एक विशाल सभा भाग लेने जा रही है, जो नेशनल मॉल में एकत्रित होगी। इसमें पांच लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह अपने तरह का एक अभूतपूर्व वैश्विक समारोह बन जाएगा। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रदर्शन सम्मिलित है, जिसमे 1,000 गायकों और नर्तकों के साथ 1,000 गायकों और नर्तकों के साथ एक पारंपरिक चीनी सांस्कृतिक

प्रदर्शन, 7,000 नर्तकों के साथ एक गरबा उत्सव, लाइव सिम्फनी के साथ 700 भारतीय शास्त्रीय नर्तकों द्वारा नृत्य प्रदर्शन, हिप-हॉप की 50वीं वर्षगांठ पर कर्टिस ब्लो, एसएचए- रॉक, सीक्वेंस गर्ल्स और डीजे कूल और हिप हॉप के अन्य दिग्गजों द्वारा हिप हॉप का शानदार प्रदर्शन, तथा उसी के साथ माने जाने किंग चार्ल्स और केली फॉरमैन द्वारा कोरियोग्राफ किये 100 ब्रेक डांसर्स का सामूहि ब्रेक डांस। 100 यूक्रेनी नर्तक अपने पारंपरिक हॉपक का प्रदर्शन करेंगे। ग्रैमी पुरस्कार विजेता मिकी फी के नेतृत्व में 1000 गिटारवादक सुमधुर गिटार वादन करेंगे । बॉब मार्ले के प्रसिद्ध क्लासिक +वन लव का उनके पोते स्किप मार्ले द्वारा पुनः निर्माण । नेशनल मॉल में ही मार्टिन । लूथर किंग ने दुनिया में समानता और एकता का संदेश प्रसारित करने के लिए 1963 में प्रसिद्ध + आई हैव ए ड्रीम वक्तव्य दिया था।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page