Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों ने अशोक लीलैंड के खिलाफ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन,,

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी और अशोक लीलैंड पंतनगर कम्पनी के द्वारा आपसी साठगांठ करके छात्र छात्राओं को फर्जी सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रदान किये जाने पर ठोस कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर
पीड़ितों का एक प्रतिनिधिमंडल राकेश पाण्डे के अगवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन सौपकर कार्यवाही की मांग की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच सीओ हल्द्वानी सौपी दी

भुवन भट्ट व भारत नेगी ने कहाँ धोखाधड़ी मामले में 19।1। 2023 को ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी में तहरीर दी गयी थी लेकिन अभी तक कोई कानूनी कार्यवाही नही होने युवाओं का भविष्य खतरे में है।
आज लगातार 56 वे दिन बुद्ध पार्क में धरना जारी रहा धरने को समर्थन देने यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू पहुँचे।
धरना प्रदर्शन में अमन राठौर इंदर सिंह दीप सुयाल प्रहलाद सिंह गणेश तिवारी पंकज कठायत देवेन्द्र सिंह हरेंद्र सिंह दीपक गुप्ता समेत सैकड़ो पीड़ित धरने में डटे रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page