Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशानुसार जिला बाल कल्याण समिति एवं जिला टास्क फोर्स बागेश्वर द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में रेस्क्यू अभियान चलाया

बागेश्वर 12 जून से 20 जून तक मनायें जा रहें बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशानुसार जिला बाल कल्याण समिति एवं जिला टास्क फोर्स बागेश्वर द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस संबंध जानकारी देते हुए श्रम प्रर्वतन अधिकारी, बागेश्वर सुरेश चन्द्र ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के दौरान 15 से अधिक प्रतिष्ठानों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए सेवायोजकों को सख्त निर्देश दियें गयें कि यदि किसी नियोजक द्वारा बाल श्रम करवाया गया तो, उनके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी। औचक निरीक्षण के दौरान ऑटोबोबाईल, वर्कशाप, होटल तथा ढाबों आदि में कोई भी बाल एवं किशोर श्रमिक से संबंधित मामला सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि बाल श्रम रेस्क्यू की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी। रेस्क्यू टीम में बाल श्रम कल्याण समिति के सदस्य जगदीश जोशी, संतोष टम्टा, हेम लता भट्ट, पुलिस विभाग से अंबा दत्त पांडे, गोपाल राम, दीपक कुमार, संदीप कुमार, नवीन चन्द्र, मोहन राम सहित श्रम विभाग के देवेन्द्र सिंह भोज मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page