Connect with us

उत्तराखण्ड

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बृहद रूप से मनाए जाने का आह्वान किया।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बृहद रूप से मनाए जाने का आह्वान किया। श्री भट्ट ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है, आजादी के माइनों को संकल्पित करने और राष्ट्रप्रेम के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों से आजादी के इस अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील की। श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग निर्देशन में केंद्र सरकार द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देशभर में देशवासियों से अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है, जिसको लेकर समीक्षा बैठकों के भी आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि वीर भूमि भी है और यहां राष्ट्रवाद की परंपरा है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यहां भी स्वतः ही लोग हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page