Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए धारचूला के युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प-ललित जोशी

प्रदेश के स्कूलों में नशा उन्मूलन का अभियान चला रही मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति अपने अभियान को जारी रखते हुए आज पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला क्षेत्र पहुँची जहां मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने विवेकानन्द इण्टर कॉलेज धारचूला, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पिथौरागढ़ के छात्र- छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान पुलवामा हमले के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि किसी भी तरह का नशा इंसान को शारीरिक मानसिक से कमजोर तो करता ही है साथ राष्ट्रनिर्माण में भी बाधक बनता है, जिस देश का युवा नशे की गिरफ्त में होगा फिर उस देश के लिए एक समृद्ध राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगाह किया कि आज कुछ विदेशी ताक़तें हमारे देश के युवाओं को नशा रूपी जाल में फँसाना चाहते हैं, जिससे कि वह हमारे देश के युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाकर देश की जड़ों को कमजोर कर सकें। उन्होंने बताया कि आतंकवाद को सबसे ज़्यादा फंडिंग नशे के कारोबार से होती है। जाने अनजाने में नशा करने वाले युवा आतंकवाद को बढ़ावा देते है। अतः हम सब को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिये। वह अपने प्रेरणादायक विचारों से युवाओं में देशप्रेम व माता-पिता के प्रति प्रेम की भावना जगा गए।

एडवोकेट ललित मोहन जोशी के विचारों से स्कूलों के युवा काफी प्रभावित हुए, इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा किए और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धारचूला की छात्राओं ने नशे पर खुलकर अपनी बात सामने रखी, उन्होंने बताया कि हमारे बड़ों द्वारा किए जा रहे नशे का प्रभाव कहीं न कहीं उनपर भी पड़ रहा है। इस दौरान कई छात्राओं ने बेहद भावुक होकर नशे के कारण बर्बाद हो रहे अपने घरों को लेकर चिंता जताई। संवाद के अंत में दोनों स्कूलों के छात्र- छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

युवा संवाद कार्यक्रम में विवेकानन्द इण्टर कॉलेज धारचूला के प्रधानाचार्य कमल माहरा, अध्यापक मनोज सिंह धामी राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज धारचूला की प्रधानाचार्य महेश जोशी, प्रभारी प्रधानाचार्या शकुन्तला देवी, शिक्षिका गबर्याल मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति की टीम से मोहित बिष्ट, योगेश चिराल, हिमांशु कांडपाल, दीवान सिंह एवं दोनों सस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित 1100 से अधिक छात्र-छात्राएँ शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page