Connect with us

उत्तराखण्ड

नगर निगम की बदहाल सड़कों के अतिशीघ्र निर्माण हेतु संगठन के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट का आज दूसरा दिन।आज 12 बजे से प्रशासन की शुद्धि बुद्धि और सौरभ भट्ट को शक्ति प्रदान करने हेतु सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया,,


अजय कुमार वर्मा

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई नैनीताल के तत्वावधान में आज दिनांक 3अक्टूबर 2023 मंगलवार प्रातः 12 बजे से नगर निगम की बदहाल सड़कों के अतिशीघ्र निर्माण हेतु संगठन के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट का आज दूसरा दिन।आज 12 बजे से प्रशासन की शुद्धि बुद्धि और सौरभ भट्ट को शक्ति प्रदान करने हेतु सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें रमेश पलड़िया की टीम के द्वारा सुँदर कांड पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने कहा कि भूखहड़ताल के 30 घंटे बाद भी शासन प्रशासन द्वारा शुध नहीं ली गयी और जब तक नगर निगम प्रशासन लिखित रूप में नहीं देता है कि इतनी तारीख तक सड़क निर्माण चालू कर दिया जायेगा सभी सड़कों में,तो तब तक भूखहड़ताल खत्म नहीं की जाएगी,आज समर्थन देने वालों में प्रदेश मंत्री हितेंद्र भसीन,रूपेंद्र नागर,, महानगर संगठन मंत्री उपेंद्र कनवाल, गिरीश चंद्र पांडे, सुशील भट्ट,सुनील गुप्ता नगर अध्यक्ष शिवसेना, आंनद सिंह अधिकारी, किरण डालाकोटी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी,हरीश रावत, महेंद्र बिस्ट, विनय भट्ट, पूरन चंद शिवसेना महासचिव,महिला व्यापार मंडल से विनीता शर्मा,सिद्धि सुयाल, सुरभि मेहरोत्रा, ऋतंभरा सोनी, स्नेहा शुक्ला, शांति जीना, गीता बिस्ट, सुप्रसिद्ध रंगकर्मी घनश्याम भट्ट,पवन वर्मा, शाहिल चौहान, प्रमोद आर्या, कमला तिवाड़ी, प्रदीप पोडियाल,कैलाश पलड़िया, सौरभ त्रिपाठी, धीरज सिंह बिस्ट,कालाढूंगी व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक मेहरा, सचिव नीरज तिवाड़ी, मोटाहल्दू अध्यक्ष संदीप पांडे, सचिव भास्कर जोशी, भीमताल इकाई के संरक्षक प्रवीण पटवाल-विपिन गुप्ता जिलाध्यक्ष नैनीताल। आदि ने समर्थन दिया ,,

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page