Connect with us

उत्तराखण्ड

काले झंडे दिखाकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्तओं ने विरोध प्रकट किया।

आज हल्द्वानी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष
त्रिलोक सिंह कठायत के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का हल्द्वानी आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध किया। त्रिलोक कठायत ने कहा कि युवा बेरोजगार है , खनन माफिया खुले आम कर रहे हैं, विकास ग़ायब हैं लेकिन मुख्यमंत्री को इन सब चीजों से कोई लेना देना नही है। प्रदेश सचिव राजू रावत ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है उन्हें आमजन की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हेमंत कुमार ‘सूरज’, पूर्व महासचिव सालिम सिद्दीकी, इसरत अली, विधानसभा उपाध्यक्ष सोहेल सिड, जिला सचिव कांग्रेस मोकींन सैफी, जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह नगरकोटी,सईद अख्तर, मनीष चौहान,शरीक अली, अभिषेक बिष्ट,आदित्य बिष्ट,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page