Connect with us

उत्तराखण्ड

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री हल्द्वानी में केंद्रीय सैनिक बोर्ड व राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री आगामी 14 जुलाई बृहस्पतिवार को हल्द्वानी में केंद्रीय सैनिक बोर्ड व राज्य सैनिक बोर्ड द्वारा आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट आगामी बृहस्पतिवार को सुबह 10:45 बजे भूमिया बैंकट हॉल आरटीओ रोड हनुमान मंदिर कुसुम खेड़ा के पास केंद्रीय सैनिक बोर्ड रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आउटरीच कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे इस दौरान वह जिले के भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रितों को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है जिसमें केंद्रीय मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक भवनों का निर्माण विकासनगर रायवाला और पौड़ी गढ़वाल में रखेंगे इसके अलावा पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए चिकित्सा शिविर तथा स्मार्ट कार्ड वितरण सहित पेंशन लोक अदालत और आश्रितों के कल्याण पुणे स्थापन योजनाओं की प्रदर्शनी सहित विभिन्न स्टाल भी लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page