Connect with us

उत्तराखण्ड

श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना,विधिवत् पूजा अर्चना के साथ की गई,,


रिपोर्टर अजय कुमार वर्मा

गणेश चतुर्थी के अवसर पर वैश्य महासभा द्वारा हल्द्वानी में गणेश महोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुई। सबसे पहले गणेश जी की विशाल मूर्ति का डोला ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा के बीच कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। तत्पश्चात पंडित विवेक शर्मा द्वारा पारंपरिक रूप से मूर्ति का पूजन किया गया एवं आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। वैश्य महासभा के अध्यक्ष आलोक शारदा ने बताया की गणेश जी की यह मूर्ति मिट्टी की बनी है और दिनेशपुर के पारंपरिक मूर्तिकारों द्वारा बनाई गई है। महामंत्री भवानी शंकर नीरज ने बताया की प्रतिदिन सुबह-शाम गणेश जी की आरती होगी और प्रसाद का वितरण होगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष देवेंद्र केसरवानी, भोलानाथ केसरवानी, रामबाबू जायसवाल, विनय लाहोटी, बद्री प्रसाद गुप्ता, दीपक अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल, सुरेश केसरवानी, नीरज प्रभात गर्ग, विजय गुप्ता, वैश्य महिला समिति अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, युवा महासभा अध्यक्ष उमेश गुप्ता, युवा कार्यकारी अध्यक्ष अतुल जायसवाल, रमेश केसरवानी, सीमा देवल निशुल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कपिल अग्रहरि, अभिषेक कश्यप, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, रामबाबू साहू, वैभव गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page