Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्डतेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे कांवड़ियों से भरे वाहन को मारी टक्कर,,

Search

उत्तराखंड।,, तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे कांवड़ियों से भरे छोटे हाथी को टक्कर मार दी। हादसे में नौ कांवड़िए घायल और चालक हो गया। पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चार कांवड़ियों समेत चालक की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब दो बजे दिल्ली निवासी नौ कांवड़िए एक छोटे हाथी में सवार होकर हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे। जैसे ही छोटा हाथी हरिद्वार हाईवे पर स्थित एकता ईंटभट्टे के सामने पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर लगते ही छोटे हाथी में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख हाईवे से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चालक और चार कांवड़ियों की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया।

घायलों का नाम और पता
1- आशीष पुत्र सुरेश उम्र 20 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नारोला नई दिल्ली – हायर सेंटर रेफर
2- राजेंद्र पुत्र भूप सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी सत्यम बिहार थाना नरोला चंचल पीठ दिल्ली- हायर सेंटर रेफर
3- अंशु पुत्र राजेंद्र उम्र 16 वर्ष निवासी उपरोक्त हायर सेंटर रेफर परिजनों द्वारा ले जाया गया।
4- मोहित पुत्र सतपाल उम्र 20 वर्ष निवासी नंद नगरी दिल्ली- हायर सेंटर रेफर)
5-अभिषेक पुत्र सुरेश उम्र 19 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नरोला नई दिल्ली
6.अंकित पुत्र कुलदीप उम्र 25 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना
7.सचिन पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बक्करवाला थाना मुंडका दिल्ली
8.वंश पुत्र राजेंद्र उम्र 18 वर्ष निवासी चंचल पार्क थाना नरोला दिल्ली
9.विकास पुत्र मुकेश कुमार उम्र 70 वर्ष निवासी थाना दक्षिणपुरी अंबेडकर नगर नई दिल्ली

छोटा हाथी चालक राजा निवासी मुरादाबाद- हायर सेंटर कर दिया ,,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page