Connect with us

उत्तराखण्ड

आम का बगीचा गौजाजाली में अवैध क्लीनिक को किया सील,,

हल्द्वानी

  • शहर में आम का बगीचा गौजाजाली में अवैध क्लीनिक चलाये जाने पर जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने गम्भीरता सेे लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में सोमवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रश्मि पंत, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, डा0 राहुल लस्पाल एवं पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।
  • छापेमारी के दौरान टीम द्वारा अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर सीलबंद की कार्यवाही के साथ ही क्लीनिक पर पाये गये बायो मेडिकल वेस्ट पर लगाया 50 हजार का लगाया जुर्माना ।
  • सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह ने कहा कि क्लीनिक की संचालिका शाकिरा उर्फ ममता द्वारा आम का बगीचा गौजाजाली मे अवैध रूप से क्लीनिक चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया छापेमारी में 17 दवाओं के पैकेट के साथ ही अन्य सामग्री सीलबन्द की गई तथा अवैध क्लीनिक को मौके पर ही सीलबन्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अवैध क्लीनिक में पाये गये बायो मेडिकल वेस्ट पर 50 हजार का जुर्माने के साथ ही अन्य विधिक कार्यवाही हेतु थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिटी मजिस्टेªट ने कहा कि शहर मे जहां भी अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे उनके खिलाफ भविष्य में कठोर कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page