Connect with us

उत्तराखण्ड

सारथी फाउंडेशन समिति ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस,,,

भारत गणराज्य के 74वे गणतंत्र दिवस को सारथी फाउंडेशन समिति के कार्यालय विमल कुंज छोटी मुखानी मैं बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रीमती सुमित्रा प्रसाद ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश का संविधान विभिन्न देशों के संविधान से मिलकर बना है जो कि बहुत ही लचीला है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह संविधान महिलाओं को समानता का अधिकार प्रदान करता है जिससे महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का हक हासिल है।इस संविधान को बनाने वाले हमारे वीर महापुरषों को भी आज नमन करते है जिन्होंने हमें विश्व का सबसे बेहतर संविधान दिया।साथ ही सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई भी दी।
अपने संबोधन में बोलते हुए ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसका संविधान सबसे ऊपर है।जो कि हमें अनेकों मौलिक अधिकार प्रदान करता है जो कि विश्व में कही नही है।
आज के कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद,ज्ञानेंद्र जोशी,गिरीश चंद्र लोहनी,दिशांत टंडन,जाकिर हुसैन,दीक्षा पंत पाण्डे, नीलू नेगी,संतोष गौड़,कैलाश बाल्मिकी,भावना पांडे,हेमा जोशी,रंजना जोशी,गीता बेलवाल,तनुजा टकवाल,मीना शाही, रमा जोशी,मंजू सनवाल,कला नेगी,सोना तिवारी,कृति पांडे,नवीन शर्मा, तान्या बिष्ट,शीला भट्ट,कंचन त्रिपाठी,सोना भाई,विदिता, आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page