Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर आयुक्त से वार्ता के बाद बुद्ध पार्क में चल रहे धरना प्रदर्शन को किया स्थगित,,

अजय कुमार वर्मा

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता जी द्वारा बताया गया कि चलाये जा रहे भूख हड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हर्ष वर्द्धन पांडे ने अपनी भूखहड़ताल चालू कर दी थी, जबकि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर आयुक्त से वार्ता कर सड़को के निर्माण की स्थिति की जानकारी ली,नगर आयुक्त द्वारा सभी सड़को के सुधारीकरण की बात कहीं,।जिससे प्रदेश नेतृत्व ने संतुष्टि जताते हुए हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा भूख हड़ताल के टैंट में जाकर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ,कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल ,प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पंत,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रदेश मंत्री दिगंबर वर्मा जी ने हर्ष वर्द्धन पांडे की भूख हड़ताल जूस पिलवा कर स्थगित करवायी, और नगर निगम प्रशासन को चेताया कि भविष्य में यदि नगर आयुक्त द्वारा दी गयी सड़क सुधारीकरण की कार्यवाही पूर्ण नहीं की गई तो पुनः आंदोलन चलाया जायेगा।जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।भूख हड़ताल स्थागित करते समय जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, युवा जिला महामंत्री मधुकर बनोला,हेमंत भय्यू, अतुल प्रताप सिंह, सोनू बिनवाल सहित व्यापारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page