Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट कर चम्पावत उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनायें दी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंट कर चम्पावत उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर शुभकामनायें दी। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने समस्याओं का परीक्षण कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी हमारे राज्य के ब्राण्ड एम्बेसडर हैं। प्रदेश के विकास में व्यापारियों का बड़ा योगदान है। व्यापारियों के हित में व्यापार मित्र की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये हमारी सरकार प्रयासरत है। राज्य में #सरलीकरण, #समाधान एवं #निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाते हुए विकल्प रहित संकल्प के साथ समस्याओं के समाधान का हमारा प्रयास है।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page