Connect with us

उत्तराखण्ड

छात्र परिषद का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया,,



हलद्वानी =,,ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में विद्यालय छात्र परिषद का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ किया गयाl यह एक महत्वपूर्ण अवसर था ,जब छात्र छात्राओं को दायित्वों के निर्वहन और नेतृत्व की कमान सौंपी गईl स्कूल कप्तान के रूप में रोशन अधिकारी और कशिश उपाध्याय को उप कप्तान के रूप में चुना गया l इस अवसर पर शौर्य चक्र एवं सेना मेडल से सम्मानित कर्नल सुरेश जोशी जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे l अपने विद्यार्थी जीवन का स्मरण करते हुए स्कूल प्रबंधन की सराहना की और नैतिक मूल्यों व दायित्व निर्वहन पर जोर दिया l साथ ही विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति मेहता , उप प्रधानाचार्य श्री कृष्णन रावत जी,प्रबंधक श्री हिम्मत सिंह भैसोडा जी, शिक्षिका ज्योति भंडारी, काजल नेगी ,समस्त स्टाफ उपस्थित रहे l

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page