Connect with us

उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान हल्द्वानी में शहीद सम्मान यात्रा समारोह प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।

अपर. जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट, केएल टम्टा, 7055007024, 7505140540,

हल्द्वानी – शनिवार को रामलीला मैदान हल्द्वानी में शहीद सम्मान यात्रा समारोह प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। रामलीला मैदान मे समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह एवं एसपी सिटी डा0 जगदीश चन्द्र ने लिया। उन्होने समारोह में मंच निर्माण एवं बैठने की व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था आदि को सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों व पुलिस को दिये।
समारोह में जनपद के 56 शहीदों के परिजनो को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि बाहर से आने वाले सभी शहीदो के परिजनों एवं आगन्तुकांे के वाहनों की पार्किग मिनी स्टेडियम हल्द्वानी मे की जायेगी। उन्होने कार्यक्रम में पेयजल व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिये।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page