Connect with us

उत्तराखण्ड

समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता और अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देती है ,,महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह

आज राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय जलसर्वेक्षण कार्यालय में नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रथम द्विभाषीय नौसंचालन मानचित्र का लोकार्पण किया और नौसैनिकों सहित देशवासियों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दी।

आज के दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना के ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की उपलब्धियों को याद करने का दिन है। जिस ट्रांसफ़ॉर्मेशन, डिजिटलिटी के साथ भारतीय नौसेना काम कर रही है, वह हम सब के लिए गर्व की बात है।

समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता और अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देती है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के स्वप्न को भारतीय नौसेना अपने कौशल से साकार करने का कार्य कर रही है।

आज माननीय प्रधानमंत्री जी ने सिंधु दुर्ग से छत्रपति शिवाजी महाराज जी की समुद्री युद्ध कौशल की क्षमता और दूरदर्शिता का उदाहरण देकर भारतीय नौसेना और हमारी विराट विरासत से समस्त भारतीय परिवारजनों का आत्मसात करने का कार्य अभिनंदनीय कार्य किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page