Connect with us

उत्तराखण्ड

राजभवन में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने फैमली वेलफेयर में किया प्रतिभाग ,,

सोमवार को राजभवन में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने फैमली वेलफेयर प्रतिभाग किया।

डॉ. सुभाष चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को सुजोक थैरेपी के अंतर्गत चिकित्सा पद्धती से महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याओं के निदान के बारे में बताया।

फैमली वेलफेयर एसोसिएशन की सुनीता जोशी द्वारा अपने हस्तशिल्प के उत्पादों को भी प्रदर्शित किया। उत्पादों की उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहना की। प्रथम महिला द्वारा उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आईजी कार्मिक श्रीमती विम्मी सचदेवा, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ.इंद्रा अग्रवाल, श्रीमती अंजना सिंह, श्रीमती भागीरथी देवी सहित राजभवन फैमली वेलफेयर की महिलाएं उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page