उत्तराखण्ड
टी पी नगर में शुक्राना गुरमात समागन का अयोजन,,
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा टीपीनगर प्रांगण में ‘शुकराना गुरमत समागम’ का आयोजन किया गया। जिसमें कथा कीर्तन और विशाल भंडारे भी किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने देश व राज्य की खुशहाली, सुख शांति व कारोबार में बरकत पाने के लिए अरदास भी की गई। वहीं गुरूनानकपुरा गुरूद्वारे के रागी जत्थों ने संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे। रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन की ओर से टीपी नगर प्रांगण में ‘शुकराना गुरमत समागम’ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व प्रांगण में कथा कीर्तन किया गया। जिसके बाद रागी जत्थों ने संगत को निहाल किया। श्री सिंह सभा व गुरुनानकपुरा गुरूद्वारे के अमरजीत सिंह एवं ठाकुर सिंह ने गुरू की महिमा का बखान किया। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विध यक सुमित हृदयेश, प्रकाश हर्बोला, रेनू अधिकारी, आनंद सिंह दर्मवाल, प्रमोद तोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, आरडी पालीवाल के अलावा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी, महामंत्री प्रदीप सबरवाल, ललित मोहन बिष्ट, इंद्र भूटियानी, पंकज बोहरा, सुमित्रा प्रसाद, नवीन पंत, खीमानंद शर्मा, मीती आनंद, हाजी नफीस समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230219-WA0115.jpg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG20230219143444-scaled.jpg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-HarishBisht.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StTheresaSchool.jpeg)
![Ad](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-TegOverseas-1.jpeg)
![Ad](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-TegOverseas-2.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2023/09/Ad-KrishnaAmbulance.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2023/12/KhalsaNewsNation_logo-250x60-1.png)