उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड भाजपा की धामी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लव जेहाद, लैंड जेहाद जैसे काल्पनिक मुद्दे गढ रही है,अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने उत्तराखण्ड जनपद उत्तरकाशी के अल्पसंख्यक समुदाय के उत्पीड़न पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि उत्तराखण्ड भाजपा की धामी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लव जेहाद, लैंड जेहाद जैसे काल्पनिक मुद्दे गढ रही है और हिन्दू संगठन विहिप, बजरंग दल के द्वारा नफरत का बीज बोकर जनता का ध्यान बढती बेरोजगारी, बढती महगाई, सरकारी विभागों में बढते भ्रष्टाचार और ठप विकास कार्यो से हटाने के लिए कर रही है
उत्तरकाशी जनपद के पुरोला कस्बे में प्रेम प्रसंग के मामले को लव जेहाद का मामला गढकर हिन्दू संगठनों ने यमुनाघाटी से मुसलमानों को खडेने का काम किया है उसकी हकीकत सामने आ गयी है हिन्दू लडकी हिन्दू लडके जितेंद्र सैनी से प्यार करती थी और उसी के साथ घुमने जा रही थी केवल मुस्लिम लडका जितेंद्र सेनी का दोस्त होने के कारण उनके साथ था
इसी फर्जी घटना को मुद्दा बनाकर पुरे पहाडो से मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है जिसे समाजवादी पार्टी किसी सुरत मे बर्दाश्त नही करेगी और सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए घरना प्रदर्शन करने को विवश होगी।और इसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-HarishBisht.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StTheresaSchool.jpeg)
![Ad](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-TegOverseas-1.jpeg)
![Ad](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-TegOverseas-2.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2023/09/Ad-KrishnaAmbulance.jpeg)
![](https://khalsanewsnation.com/wp-content/uploads/2023/12/KhalsaNewsNation_logo-250x60-1.png)