Connect with us

उत्तराखण्ड

वाहन दुर्घटना में चाचा-भतीजी की मौत

वाहन दुर्घटना में चाचा-भतीजी की मौत

यू एस सिजवाली जर्नलिस्ट भवाली

रामगढ के छतौला में एक बोलेरों वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने से 2 लोगो की मौत हो गई। वही 4 लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के लोग थे। जो भवन निर्माण के कार्य को देखने जा रहे थे। घायलों को आरोही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरेश चंद्र आर्य उम्र 24 पुत्र बहादुर राम अपनी बोलेरो वाहन संख्या यूके 04 टीए 9858 लेकर छतौला में भवन निर्माण के कार्य को देखने जा रहे थे। जिसमें परिवार के 5 अन्य सदस्य भी सवार थे। इसी बीच कुछ दूरी पर पहुँचने के बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। जिससे बोलेरो सड़क से नीचे खाई में गिरकर नीचे सड़क पर आ गिरी। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। जिससे आसपास के लोग वहाँ एकत्रित हुए। और सभी को वाहन से बाहर निकाला गया। हादसे में प्रियांशी उम्र 5 निवासी छतौला, चालक सुरेश चंद्र आर्य उम्र 24 की मौके पर मौत हो गई। वही शंकर राम उम्र 52 पुत्र हरी राम, नीरज आर्य उम्र 22 पुत्र लालू राम, कपिल देव उम्र 33 पुत्र बहादुर राम व अदिति उम्र 4 वर्ष घायल हो गई। जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद 108 की मदद से हायर सेंटर रैफर कर दिया। कोतवाल संजय गर्बियाल ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page