Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने गरमपानी में जोड़ो भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

कांग्रेस ने गरमपानी में जोड़ो भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

गरमपानी(नैनीताल)। खैरना स्थित होटलों के समीप स्थित मैदान में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत पूर्व विधायक संजीव आर्य और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर शुरू होने के बाद खैरना बाजार में जूलूस निकालते हुए कांग्रेसी सोमवारी महाराज गुफा मंदिर में दर्शन के बाद समाप्त हुई। कांग्रेसजनों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार सत्ता के लिए धर्म की राजनीति कर रही हैं। पूर्व विधायक संजीव आर्य और पूर्व सासंद महेंद्र पाल ने कहा अच्छे दिनों को लाने वाली भाजपा सरकार में जनता शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क से परेशान हैं। आठ सालों में भाजपा सरकार मे हर चीजों के दाम बढ़ने से जनता परेशान है। भाजपा सरकार मे अच्छे दिनों का भरौसा देकर सब लोग ठगे गए है। युवा रोजगार नही मिलने से बिरोजगार होकर भटकने को मजबूर है। आपदा से श्रतिगस्त मार्गो और रास्तों में अब तक काम नही होने से लोगों को आए दिन परेशानी हो रही हैं। काग्रेंस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के राहुल गांधी के आह्वान पर काग्रेंस जनता को जोड़ने के लिए एकजुट होकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। कांग्रेसियों ने बाजार से जूलूस निकालते हुए खैरना स्थित सोमवारी गुफा मंदिर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान जिलाथ्यक्ष सतीश नैनवाल,पूर्व विधायक संजीव आर्य,राजेंद्र त्रिंपाठी,भुवन तिवारी, शेखर दानी,खुशहाल हाल्सी,जेडी कत्यूरा,जगमोहन सिंह,त्रिभुवन पाठक,खष्टी बिष्ट,तरुन कांडपाल, कुंदन नेगी, सुरेश जोशी,जंगबहादुर मेहरा,पूर्व सांसद महेंद्र पाल भीमताल ब्लाक प्रमुख हरीश सिह बिष्ट,महेश शर्मा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश गिरी,चंदन नैनवाल मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page