Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए जल्द ही घोषणाओ पर फॉक्स करे ।

RS. Gill, reporter

खटीमा 05 दिसम्बर, 2021- मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाआंे की समीक्षा बैठक आज खटीमा फाईबर में आयोजित की गई। इस अवसर पर लोनिवि की घोषणाओं के संबंध मे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जिन सडको का टेंडर हो गया है, उन्हें शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा जिन सडको में विद्युत पोल आ रहे है, उन्हे तुरन्त शिफ्ट करें। उन्होने आरडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा नई घोषणाओं का आंगणन शीघ्र बनाकर शासन को भेजे। पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा उत्तर प्रदेश के एसई के साथ बैठक कर जल भराव की समस्या को तुरंत दूर करे। उन्होने स्वीकृत हाथीखाना आधुनिक टायलेट को अन्यत्र जगह स्थानान्तरित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को ब्लड बैंक के कार्यो शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। विद्यालयी शिक्षा के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मा0 मुख्यमंत्री ने कहा केन्द्रीय विद्यालय का जल्द उद्घाटन होना है, समय से इसके कार्यो का पूर्ण कर ले। उन्होने मण्डी परिसर के सुदृढीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। श्रद्धालुओं के लिए स्वीकृत विश्राम स्थल को तहसीलदार से सम्पर्क कर उचित स्थान पर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होने अधिकारियों से कहा जनपद के सभी विकास कार्यो की सूची बना ले ताकि एक साथ लोकार्पण/शिलान्यास किया जा सके।
इस अवसर पर कूमायूं आयुक्त दीपक रावत ने कहा किसी भी कार्य के आंगणन को शासन में भेेजकर इतिश्री न करे, उस पर शासन स्तर पर वार्ता करते रहे और समय से उसका जीओ करवाएं। उन्होने कहा मै स्वयं मौके पर जाकर कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करूंगा, जब तक कार्य जनता के इस्तेमाल के लिए तैयार नही हो जाते तब तक उसकी माॅनिटरिंग करते रहे। उन्होने कहा जो भी कार्य कही पर अटक रहे है, उन्हे तुरन्त जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान मे लाए ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होने कहा जो मेरे स्तर से संबंधित है उन कार्यो को मुझे अवगत कराये और कार्यो में तेजी लाए।
जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कुछ कार्यो की प्रगति काफी धीमी हैं, अधिकारी स्वयं माॅनिटरिंग कर कार्य मे तेजी लाए। उन्होने कहा सभी कार्यो की 20 दिसम्बर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ले तथा माह के अंत तक कार्यो को शुरू करे। उन्होने मुख्यमंत्रीजी को आश्वस्त किया आज निर्माण कार्यो हेतु जो भी निर्देश दिये गये है, उन्हे समय से पूर्ण करा लिया जायेगा।

इस अवसर पर एसएसपी दलीप सिंह कुॅवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, प्रहाप्रबन्धक उद्योग चंचल सिंह वोहरा, जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल सहित अन्य अधिकारी उपथित थे।

2-इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इण्यिन मेडिकल एसो0 एवं बार एसो0 के पदाधिकारियों के साथ बैठक की तद्उपरान्त मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य निवारक जांच ई-हैल्थ सिस्टम टैक्नालाजी के प्रुफ आॅफ काॅन्सेप्ट का शुभारम्भ फीता काटकर किया। उन्होने बताया आयुष्मान योजना के तहत 05 लाख प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष के चिकित्सा का लाभ दिया जा रहा है। उन्होने कहा 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा इसके लिए विशेषज्ञो की राय से रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होने बताया उत्तराखण्ड देश का पहला प्रदेश है जिसमें एम्स की दूसरी शाखा खुलेगी जिसमे बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा आयुष्मान योजना के कार्डो की पेंडेसी का जल्द खत्म करे। उन्होने चिकित्साधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा मरीजो से स्वयं बात कर आ रही परेशानियों को दूर करे।

इस अवसर पर विधायक डा0 प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, विनय रोहेला, मण्डी समिति के अध्यक्ष नन्दन सिंह खडायत, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी दलीप सिंह कुॅवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनीता चुफाल रतूडी, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र सहित बार एसो0 व मेेडिकल एसो0 के पदाधिकारी उपथित थे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी व श्रीमती गीता धामी ने श्री प्रमोद जोशी ओएसडी मुख्यमंत्री के विवाह समारोह में पहंुचकर वर-बधू को आशीर्वाद दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page