Connect with us

उत्तराखण्ड

आम आदमी पार्टी की तीसरी गारन्टी उत्तराखंड के बुजुर्गों धर्म प्रेमियों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा की घोषणा का शुभारंभ हुआ।

आम आदमी पार्टी की तीसरी गारन्टी उत्तराखंड के बुजुर्गों धर्म प्रेमियों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा की घोषणा का शुभारंभ हुआ। आप नेता पवन पाण्डे जी के नेतृत्व में कालाढूंगी विधानसभा में कुसुमखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर पर आप कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लोगों को सिम्बोलिक टिकट प्रदान कर पार्टी की योजनाओं से अवगत करवाया, पवन पाण्डे जी ने आज आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस, भारत के संविधान दिवस की बधाइयां देते हुवे 26, 11 को मुंबई आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस के बाद तीर्थ यात्रा गारंटी की घोषणा करते हुवे बताया कि इस योजना में मुख्य रूप से अयोध्या श्री राम लला के दर्शन, अजमेर शरीफ, एवं करतारपुर साहिब के लिए टिकट प्रदान कर योजना के लाभ बताये। कार्यक्रम में बिधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोचन जोशी , बृजेश पन्त, के0 डी0 पाण्डे, मनोज नेगी, दयाल सिंह मर्तोलिया भूपेश शर्मा, मीना भावना, तनुजा, दीपा, इत्यादि उपस्थित रहे ।।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page