Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल ने किया कोतवाली भवाली का निरीक्षण, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की गोष्ठी,

, यूं एस सिजावली भवाली

भवाली पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल ने किया कोतवाली भवाली का निरीक्षण, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की गोष्ठी , हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात नैनीताल द्वारा कोतवाली भवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया।।निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, परिसर, सरकारी आवास आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख एवं सरकारी संपत्ति उपकरण सही पाए गए। निरीक्षण के दौरान डी 0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली एवम अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक भवाली। को आपदा उपकरण तैयारी की हालत में रखने हेतु निर्देशित किया गया।सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के उपरान्त थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी की समस्या सुनी गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page