उत्तराखण्ड
ऑप्टिमम टेनिस अकादमी में शुरू हुआ सुपर सीरीज अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट,,
हल्द्वानी, 8 फरवरी 2026: ऑप्टिमम टेनिस अकादमी में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) के तत्वावधान में सुपर सीरीज अंडर-14 बॉयज एवं गर्ल्स टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन आज सुबह उत्तराखंड के हल्द्वानी परिक्षेत्र के इनकम टैक्स कमिश्नर श्री संजय कुमार द्वारा किया गया। आईटी रेफरी श्री शिवा कुमार मर्दा ने टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घोष किया।उद्घाटन समारोह में श्री डी.एन.एस. बिष्ट (आईजी, रिटायर्ड, सीआरपीएफ), श्री एस.डी. सती, टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री डी.एस. रावत, टूर्नामेंट सेक्रेटरी श्री अवनीश रस्तोगी, खिलाड़ी वर्ग एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने अकादमी की सराहना की और अपने विचार साझा किए।आज प्रातः 8:30 बजे से कोर्ट नंबर 1, 2, 3 एवं 4 पर रेफरी श्री शिवा कुमार मर्दा द्वारा निर्धारित मैच खेले गए। खिलाड़ियों ने समय पर उपस्थित होकर उत्साहपूर्ण खेल प्रदर्शित किया। सभी मुकाबले खेल भावना के साथ सम्पन्न हुए। अभिभावकों ने अकादमी की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।पिछले वर्ष की तरह इस बार भी खिलाड़ियों के लिए नई पहल की गई। पुणे की राष्ट्रीय स्तर की मेडिटेशन एवं हीलिंग विशेषज्ञ गिरिजा यारोवेदकर को आमंत्रित किया गया। उन्होंने कल शाम और आज प्रातः सत्र आयोजित कर खिलाड़ियों व अभिभावकों को अच्छे खेल के लिए योग-आधारित जानकारी साझा की। कल प्रातः एक और सत्र होगा, जिसमें स्थानीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे।































