Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई: 6 वाहन सीज, 40 चालान,,

हल्द्वानी, 5 फरवरी 2026: आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय के निर्देशों पर परिवहन विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। लालकुआं, बेल पड़ाव, काठगोदाम, मुखानी, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड आदि स्थानों पर तीन टीमों ने कुल 40 चालान काटे और 6 ओवरलोडेड वाहनों को सीज कर लिया।इसके अलावा, रेत-बजरी ढोने वाले ट्रकों पर माल ढकने के नियमों का उल्लंघन करने पर भी सख्ती बरती गई। माल को ढककर न चलाने वाले 10 ट्रकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।अभियान का नेतृत्व जितेंद्र (आरटीओ प्रवर्तन), श्रीमती अपराजिता पांडे (परिवहन कर अधिकारी) और पवन कुमार (परिवहन कर अधिकारी) ने किया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page