Connect with us

उत्तराखण्ड

जल्द ही बिना पार्किंग के प्रतिष्ठानों को सील करने की कारवाई अमल में लाई जाएगी,,सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह,

हलद्वानी जिलाधिकारी बंदना सिंह ने पार्किंग को लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए थे कि एक अभियान चलाकर उन प्रतिष्ठान को चिन्हित करे जिन लोगों ने सड़को पर कब्जा किया हुआ है वाहनों के लिए सड़को पर पार्किंग एरिया बनाया हुआ है इस दौरान जिला विकास प्राधिकरण की टीम के सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने दिनांक 3.12.2023 वह 4.12.2023 को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम के साथ काठगोदाम से तिकोनिया तक नैनीताल रोड में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का विस्तृत सर्वे किया गया जिसमें प्रतिष्ठान स्वामियों को अपने स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत किए जाने हेतु आदेशित किया गया है आने वाले दिनों मे भी सर्वे जारी रहेगा वर्तमान तक 120 प्रतिष्ठानों का सर्वे कर लिया गया है जिन प्रतिष्ठानों मे पार्किंग प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है उन्हे नोटिस भेजने व सीलिंग की कार्यवाही भी की जायेगी , पुलिस प्रशासन द्वारा भी उन प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की जाएगी जिनमें पार्किंग होने के बावजूद भी गाड़ियां सड़क पर खड़ी की जा रही है l जिससे यातायात प्रभावित होता है तथा शहर में इसी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है,,

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page