Connect with us

उत्तराखण्ड

श्री कृष्ण चरितामृत षष्ठ सोपान कुरुक्षेत्र पर्व का विमोचन हुआ

भीमताल। शुक्रवार को श्री कृष्ण चरितामृत षष्ठ सोपान कुरुक्षेत्र पर्व का वन श्री आश्रम में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्यकार राज शेखर पंत रहे। डीएसबी परिसर की प्रो• निर्मला ढेला की अध्यक्षता में लोकार्पण किया गया। रचनाकार महेश कुमार वर्मा ‘अशांत ‘ ने बताया कि श्री कृष्ण चरितामृत के षष्ठ सोपान परमपूज्य संत वनखंडी महाराज के सानिध्य में लोकार्पण किया। वही श्री शिव बाहुक अष्टोत्तर शतम् का पाठ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्री कृष्ण चरितामृत ग्यारह सोपानों में लिखा गया है। जिसके पाँच सोपान प्रकाशित हो गए हैं। छठे सोपान का लोकार्पण किया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण से सम्बंधित उनका लौकिक जीवन छः हजार पृष्ठों में विस्तारित है। जिसे 31 वर्ष की साधना द्वारा रचनाकार महेश कुमार वर्मा अशांत द्वारा प्रतिदिन 6 से 7 घण्टे का समय देकर पूरा किया गया। अभी तक इतने पर बड़े कलेवर का प्रबंधकाव्य नही लिखा गया है। जनता को कृष्ण भगवान के जीवन की लीलाओं की जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन तरुण जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page