Connect with us

उत्तराखण्ड

श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी का शहीदी पर्व आज से आरंभ,,

हल्द्वानी। गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर साहिब जी का बरेली रोड गोजाझाली स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शहीदी पर्व आज से आरंभ हो गया है। प्रातः 10:00 बजे पाठ की शुरुआत हुई, जिसके बाद कीर्तन संगत का आयोजन किया गया। यह जानकारी गुरुनानक प्रबंधक कमेटी के द्वारा दी गई। उन्होंने बताया 10 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। जिसमें महान कथावाचक सुखविंदर सिंह एम ए. एसजीपीसी उत्तराखंड व भाई हरबंस सिंह जी कीर्तन कथा वाचक व गुरसेवक सिंह अकाली महान प्रचारक नानकमत्ता साहिब कथाकर संघ संगत को सिखों का प्रचार कर धर्म के बारे में व्याख्या करेंगे। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी मुख्य सेवादार द्वारा समूह साध संगत का धन्यवाद किया गया। इसके बाद गुरुद्वारा गुरु का लंगर भी गुरुद्वारे में आयोजित किया गया। यह जानकारी प्रितपाल सिंह नागपाल द्वारा दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page