Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर

RS gill. Journalist

रूद्रपुर – प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री जोशी शुक्रवार को टनकपुर से प्रस्थान कर 08.30 बजे लोनिवि अतिथि गृह रूद्रपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगें। अगले रोज 10 सितम्बर,2022 को 09.30 बजे मा0 मत्री आशुतोष विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज, खेड़ा रूद्रपुर में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगें। तत्पश्चात श्री जोशी 10.30 बजे आशुतोष विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज खेड़ा रूद्रपुर से प्रस्थान कर 11 बजे जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल पंतनगर में भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगें। इसके पश्चात मा0 मंत्री 02 बजे जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर का निरीक्षण/समीक्षा बैठक करेगंे। इसके पश्चात श्री जोशी 04 बजे देहरादून के लिये प्रस्थान करेगें।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page