Connect with us

उत्तराखण्ड

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उधम सिंह नगर से 22 वी श्री अमरनाथ यात्रा के 59 लोगों के जत्थे को यात्रा की मंगलकामनाएं की शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उधम सिंह नगर से 22 वी श्री अमरनाथ यात्रा के 59 लोगों के जत्थे को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनकी यात्रा की मंगलकामनाएं की। श्री भट्ट ने दूरभाष पर अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने रुद्रपुर से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे शिव भक्तों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए उन्हें श्री अमरनाथ यात्रा और मां वैष्णो देवी की यात्रा पर गए लोगों से वार्ता की और उन्हें उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही श्री भट्ट ने कहा की यात्रा में किसी भी प्रकार की दिक्कत और परेशानी आने पर यात्रा कर रहे शिव भक्त उन्हें तत्काल फोन कर सकते हैं। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। श्री अमरनाथ यात्रा सेवा मंडल रुद्रपुर के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 59 शिव भक्तों का जत्था श्री अमरनाथ यात्रा और मां वैष्णो देवी की यात्रा पर निकला है। जिनमें श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के अध्यक्ष सुनील ठुकराल साहिल कुमार, पारस तनेजा, अनिल कालरा, गौरव अनेजा, निखिल कालरा, यश अरोरा, मनीष, चिराग कालरा, सुशील छाबड़ा, वरुण कुमार, संजय ठुकराल, रोहित नागपाल, सतीश अरोड़ा, सहित दर्जनों शिव भक्त यात्रा पर निकले हैं

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page