Connect with us

उत्तराखण्ड

भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता में शैमफोर्ड प्रथम


भारत विकास परिषद द्वारा शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हल्द्वानी शाखा के लिए आयोजित प्रतियोगिता में शहर के प्रतिष्ठित पैंतालिस विद्यालयों की जूनियर और सीनियर टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में शैमफोर्ड विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की प्रधानाचार्या ने विजेता स्कूल को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। अब प्रांत स्तर की प्रतियोगिता खटीमा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के इतिहास और सांस्कृतिक समृद्धता के बारे में बच्चों का ज्ञान तथा उन्हें इसके प्रति जागृत करना था। शैमफोर्ड विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए मार्गदर्शक रवींद्र सिंह नेगी के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानचार्या संतोष पांडे, तथा एडमिन बी एस मनराल ने हर्ष जताते हुए विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page