Connect with us

उत्तराखण्ड

सत्संग ही जीवन का आधार महात्मा सत्यबोधानंद

अजय उप्रेती लालकुंआ

सत्संग ही जीवन का आधार महात्मा सत्यबोधानंद
हल्द्वानी यहां दुर्गा कॉलोनी तल्ली हल्द्वानी स्थित श्रीमती कमला जगदीश चंद्र आर्य के आवास पर आयोजित सत्संग में सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के परम शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि सत्संग ही वास्तव में जीवन का आधार है क्योंकि जीवन के किसी भी पल का कोई भरोसा नहीं है सब कुछ भौतिक जगत में अर्जित किया हुआ भौतिक जगत में ही छूट जाता है लेकिन सत्संग वह अनमोल खजाना है जो लोक और परलोक दोनों सुधार देता है तथा अंत समय में व्यक्ति को सदगुरुदेव का परमधाम प्राप्त होता है महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि सनातन धर्म में सभी वेद पुराण उपनिषद और ग्रंथों में सत्संग की महिमा का शानदार वर्णन करते हुए इसे सर्वश्रेष्ठ बताया गया है उन्होंने कहा कि रामायण के सुंदरकांड में भी सत्संग की महिमा बतलाते हुए कहा गया है कि स्वर्ग और मोक्ष के समस्त सुख भी सत्संग के एक क्षण के आनंद का मुकाबला नहीं कर सकते हैं इस अवसर पर महात्मा प्रचारिका बाई महात्मा हेमंती बाई ने भी सत्संग को भवसागर से पार उतारने वाला अनमोल साधन बताया इस दौरान कुमारी किरण दिव्या चंपा बुधलाकोटी शांति रावत मधु अग्रवाल मीना राधे राम मीना सपरा हेमा नेगी डीएस नेगी सत्यवती कश्यप दीक्षा आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page