Connect with us

उत्तराखण्ड

सारथी फाउंडेशन ने मनाया मातृ दिवस

मातृ दिवस की हार्दिक बधाई

सारथी फाउंडेशन समिति के कार्यालय में मातृ दिवस को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया, इस उपलक्ष में कुछ माताओं को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा समाज को अपने बच्चों द्वारा सराहनीय योगदान के लिए प्रेरित किया गया।
इसी सिलसिले में श्रीमती मुन्नी पांडे जी, जिनके दोनों बेटों (कर्नल आलोक पांडे, कैप्टन प्रदीप पांडे) ने देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया। श्रीमती दया जोशी जी जिनके सुपुत्र (श्री अभय जोशी) भारत के वित्त विभाग में उप निदेशक पद पर तैनात है और उन्होंने IES की परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त किया। श्रीमती विनीता वर्मा जी जो कि वे ऐसी महिला हैं जिन्होंने समाज के दिव्यांग और गरीब बच्चों को अपने बच्चों की तरह प्यार और लालन पालन करती है। विजया चौधरी जी जो कि एक पुलिस विभाग में कार्यरत है और सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहती हैं।सारथी परिवार ने आज ऐसी सभी महिलाओं को अपने कार्यालय विमल कुंज छोटी मुखानी मैं सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए संस्था के सभी पदाधिकारियों ने महिला दिवस की बधाई देते हुए मां की महत्ता को समझाया।
आज के कार्यक्रम में सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,मदन मोहन जोशी,जाकिर हुसैन, गिरीश चंद्र लोहनी,दीप्ति चुफाल, सुषमा सिंह,केतन जायसवाल,कर्नल आलोक पांडे,चंपा त्रिपाठी,मंजू शाह,रिया पांडे,भवानी सूठा,संदीप भट्ट, खष्टी पलडिया आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page