Connect with us

उत्तराखण्ड

वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये कोरोना वैक्सीनेशन की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन की प्रथम डोज के सापेक्ष द्वितीय डोज लगवाने वालों की संख्या में कमी आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

RS gill
रूद्रपुर 27 नवम्बर 2021 (सू.वि.)- जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने शनिवार को कलैक्ट्रेट सभागार में वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये कोरोना वैक्सीनेशन की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन की प्रथम डोज के सापेक्ष द्वितीय डोज लगवाने वालों की संख्या में कमी आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पहली डोज के बाद निर्धारित अवधि पूरी कर चुके व्यक्तियों को दूसरी डोज लगवाने हेतु विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करे। उन्होंने द्वितीय डोज हेतु डीपीआरओं को त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जनता को द्वितीय डोज के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि सेशन साइटों के बारें में जन-मानस को एक सप्ताह पहले से ही जानकारी मुहैया कराना सुनिश्चित करे। ड्यू लिस्ट के अनुसार सभी व्यक्तियों से मोबाइल पर सम्पर्क करते हुए उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पंचायतीराज, ग्राम्य विकास, बाल विकास, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल से कार्य करते हुए वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाये।
उन्होंने जनपद में डेंगू की रोकथाम हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल क्षेत्रों में समय समय पर एन्टीलार्वा दवाईयों का छिड़काव किया जाये तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के बुखार की सूचना मिलने पर उन क्षेत्रों में तत्परता से जाॅच टीमें भेजना सुनिश्चित करे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.सुनीता चुफाल रतूड़ी, जिला विकास अधिकारी डाॅ.महेश कुमार, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, एएसपी मिथिलेश कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, एसीएमओ हरेन्द्र मलिक, जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ.बीसी जोशी, डीपीओ उदय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page