Connect with us

उत्तराखण्ड

क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट जी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ भागीरथी जोशी द्वारा हल्दूचौड़ में निर्माणाधीन 30 बेड के चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

अजय उप्रेती। लालकुआ

क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट जी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ भागीरथी जोशी द्वारा आज दिनांक 7.9.22 को हल्दूचौड़ में निर्माणाधीन 30 बेड के चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान- कार्यदायी संस्था ब्रीडकुल को यथाशीघ्र कार्य पूरा कर स्वास्थय विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए। पेंट एवं फिनिशिंग कार्य मैं गुणवत्ता की कमी महसूस होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं कार्यदायी संस्था को नियमानुसार गुणवत्ता पुर्ण कार्य करने, व खराब गुणवत्ता वाले स्थानों पर पुनः कार्य कराने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भागीरथी जोशी ने बताया कि कार्यदायी संस्था को नोटिस व चेतावनी देकर कार्य को माह सितंबर 22 तक हर हाल में निर्माण कार्य सम्पन्न कर चिकित्सालय स्वास्थ विभाग को हस्तांतरित करने हेतु अंतिम बार समय दिया गया है । इस अवसर पर अधीक्षक डॉ हरीश पाण्डे मोटाहल्दू ,कार्यदाई संस्था ब्रिटकुल के प्रोजेक्ट मैनेजर आकाशदीप भट्ट ,समाजसेवी सोनू पांडे दिनेश राणा गोपाल पाण्डे सुनील तिवारी अशोक जोशी अन्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page