Connect with us

उत्तराखण्ड

राजकीय संप्रेक्षण ग्रह किशोर हल्द्वानी में निर्माण संस्था द्वारा नशे के ख़िलाफ़ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

विश्व मादक पदार्थ विरोधी दिवस के उपलक्ष में राजकीय संप्रेक्षण ग्रह किशोर हल्द्वानी में निर्माण संस्था द्वारा नशे के ख़िलाफ़ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें किशोरों को नशे के नुक़सान के सम्बंध में बताया गया तथा कैसे स्वयं को नशे से दूर रख सकते हैं इसके सम्बंध में अवगत कराया । नशे से दूर रहने में योग तथा ध्यान का महत्व भी समझाया गया । किशोरों को लाफ़्टर थेरपी के ज़रिए भी मन को डाइवर्ट करना बताया गया । अंत में सभी ने नशे का सेवन ना करने का संकल्प लिया। इस मौक़े पर डॉक्टर रश्मि पंत निर्माण संस्था , व्योमा जैन प्रोबेशन अधिकारी, श्री विनोद डालकोटि अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर , श्रीमती कंचन भंडारी , सदस्य बाल कल्याण समिति तथा श्रीमती पुष्पा कांडपाल सदस्य बाल कल्याण समिति उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page