Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस कर्मियों की तत्परता से यात्री का महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लैपटॉप से भरा बैग किया बरामद, यात्री समेत स्थानीय लोगों ने नैनीताल पुलिस की सेवा और तत्परता को सराहा

आज, कानि0 पुखराज यादव एवं कानि0 नीरज कुमार की भवाली थाना के कैची धाम क्षेत्र के पनिराम ढाबा पर शांति व यातायात डयूटी लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान कैंची धाम चौकी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल गंगा प्रसाद द्बारा कार्मिकों को सूचना दी गई कि एक यात्री जिनका नाम सचिन श्रीवास्तव हैं, उनका बेग जिसमे उनका लेनोवो का लैपटॉप ओर जरूरी कागजात हैं, केमू की बस में छूट गया है तथा वह बस कैंची धाम से पनिराम ढाबे की तरफ आ रही है। पुलिस कर्मियों द्वारा सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए कुछ समय पश्चात सामने से आती हुई केमू बस को रोक कर उसकी अच्छे से चेकिंग कराई गई। यात्री के लैपटॉप व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरे उक्त बेग को प्राप्त कर बैग के मालिक सचिन श्रीवास्तव को बुला कर बैग की पहचान करवाकर सुपर्द किया गया। यात्री तथा पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने नैनीताल पुलिस की तत्परता को सराहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page