Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस चौकी भोटिया पड़ाव ने चौकी में चलाया ठेली वालों का सत्यापन अभियान,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रोड पर ठेली रिक्शा लगा कर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था‌। प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव, के द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया दौराने चेकिंग के निम्न कार्रवाई की गई ठेली लगाने वालों के सत्यापन अभियान चलाया गया जिन्हें चौकी में ही कुल 56 ठेले वालों के सत्यापन किए गए‌। सभी ठेली वालों को निर्देशित किया गया कि वह अपना आई कार्ड बनाकर अपने पास रखेंगे। पुलिस चेकिंग के दौरान यदि आई कार्ड नहीं पाया गया तो उसके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी ठेली वाला अपनी ठेली में शराब नहीं परोसेगा। ऐसे पाए जाने पर उसके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page