Connect with us

उत्तराखण्ड

जरूरतमंदों को भोजन कराना ही हमारा धर्म है केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट,,,

हल्द्वानी, थाल सेवा में अचानक केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे और उन्होंने थाल सेवा का आलोकन करते हुए स्वयं अपने हाथो से जरूरतमंदों को भोजन करवाया ।
भट्ट ने टीम थाल सेवा के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश मानसेरा, महासचिव उमंग वासुदेवा से थाल सेवा के विषय में जानकारी हासिल की । वासुदेवा ने बताया कि पिछले साढ़े चार सालों से लगातार सेवा चल रही है हम करीब सोलह लाख थाली वितरित कर चुके है ।
श्री भट्ट ने वस्त्र सेवा का भी अवलोकन किया और सेवा कार्य की सराहना की ।
इस अवसर पर टीम थाल सेवा से संजय बग्गा, अतुल वर्मा, दिनेश आर्य, सरयू प्रसाद, महेंद्र जड़ौत, दयाल पांडे, आदि ने श्री भट्ट के आगमन पर आभार व्यक्त किया भट्ट के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, कल्पना बोरा, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पार्षद राजेंद्र अग्रवाल, कमलेश चंदोला, आदि मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page