Connect with us

उत्तराखण्ड

देवभूमि में 11मई से विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का आयोजन

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा के आयोजन के संबंध में आज 27 मार्च को एक बैठक यात्रा के संयोजक पूर्व काबीना मंत्री श्री मंत्री प्रसाद नैथानी जी की अध्यक्षता में सत्यनारायण मंदिर हल्द्वानी में आयोजित की गई, जिसमें आगामी 11 मई को विशेन पर्वत देवप्रयाग से प्रारंभ होने वाली इस यात्रा के कार्यक्रम के बारे में श्री नैथानी ने अवगत कराया। उन्होंने बताया की यात्रा अपने 15वे दिन 25 मई को गढ़वाल मंडल के ग्वालदम से होकर कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में प्रवेश करेगी जो पिथौरागढ़ चंपावत अल्मोड़ा होते हुए 20वें दिन 30 मई को हल्द्वानी पहुंचेगी, सत्यनारायण मंदिर मैं रात्रि विश्राम करेगी और 31 मई को प्रातः कालीचौड़ मंदिर गौलापार में दर्शन करते हुए चोरगलिया सितारगंज होते हुए रात्रि विश्राम शक्ति फार्म में करेगी और 1 जून को यात्रा किच्छा लालकुआं रुद्रपुर बाजपुर काशीपुर होते हुए रात्रि विश्राम जसपुर में करेगी।
श्री नैथानी ने बताया इस यात्रा का मकसद विश्व मैं शांति भाईचारे और सब की सुरक्षा की भावना को लेकर उत्तराखंड के सभी देव मंदिरों के दर्शन कर देवी स्थानों के बारे में लोगों को अवगत कराना है, ताकि उत्तराखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके यह यात्रा उत्तराखंड को हर प्रकार से मजबूत करने के लक्ष्य को लेकर हर वर्ष की जाती है।
बैठक में पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल पूर्व विधायक ललित फर्सवान, मां बाराही धाम देवीधुरा कमेटी के संरक्षक श्री लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश नैनवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता खजान पांडे महानगर अध्यक्ष राहुल छीमवाल,जगमोहन चिलवाल, केदार कुलड़िया त्रिलोक अधिकारी विपिन खोलिया सरदार महेंद्र सिंह सतनाम सिंह चटवाल वीरेंद्र गुप्ता विनोद कोरंगा सहित पूरे कुमाऊं क्षेत्र के यात्रा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page