Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संगीत, नृत्य एवं कला प्रदर्शन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन,,

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संगीत, नृत्य एवं कला प्रदर्शन विभाग द्वारा दिनांक 1 मार्च 2023 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद गायन शैली की शिक्षा ग्रहण कर रहे आस्ट्रेलिया के किशोर रेयान ने अपनी प्रस्तुति दी। पखावज पर पंडित रमेश चंद्र जोशी ने संगत की। किशोर रियान अपने गुरु आस्था -प्रदीप चोपड़ा जो पद्मश्री गुंदेचा बंधुओं के शिष्य हैं, से सीना-ब-सीना तालीम लेने ऑस्ट्रेलिया से भारत आए हैं। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन प्रोफेसर आरसी मिश्रा, प्रोफेसर गिरजा शंकर पांडे, प्रोफेसर विजय कृष्ण, वित्त नियंत्रक, कुलसचिव के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संगीत विभाग के शिक्षक श्री द्विजेश उपाध्याय, श्री प्रदीप कुमार, श्री जगमोहन परगांई , श्री प्रकाश चंद्र आर्य, श्री अशोक चंद्र टम्टा, आस्था-प्रदीप चोपड़ा इत्यादि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page