Connect with us

उत्तराखण्ड

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किशनपुर गोलापार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन,,

नैनीताल, 9 फरवरी 2026। माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सी.डी.) व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पारुल थपलियाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किशनपुर गोलापार में एसडीआरएफ के सहयोग से विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया।शिविर में एसडीआरएफ की टीम ने बालिकाओं को आपदा प्रबंधन के दौरान प्राथमिक सुविधाओं एवं प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की एकदिवसीय ट्रेनिंग दी। इसके बाद श्रीमती थपलियाल ने छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने पास्को एक्ट तथा मोटर वाहन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनी विषयों पर भी जागरूकता फैलाई।कार्यक्रम में संस्था की प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस आयोजन से छात्राओं में विधिक जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन के प्रति सजगता बढ़ी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page