Connect with us

उत्तराखण्ड

वैश्य महासभा हल्द्वानी के गणेश महोत्सव कार्यक्रम के आज पांचवे दिन क्षेत्र की अकेली दही हांडी फोडो प्रतियोगिता का आयोजन 1 किया गया। प्रतियोगिता में आम्रपाली इंस्टिट्यूट की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,,


अजय कुमार वर्मा

वैश्य महासभा हल्द्वानी के गणेश महोत्सव कार्यक्रम के आज पांचवे दिन क्षेत्र की अकेली दही हांडी फोडो प्रतियोगिता का आयोजन 11:00 बजे से रामलीला ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता में आम्रपाली इंस्टिट्यूट की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अतिथि अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर मुकेश पाल, प्रदीप बिष्ट, प्रदीप जनौटी, प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट, भगवान सहाय अग्रवाल का स्वागत महासभा द्वारा किया गया। शाम 5:30 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध कलाकार ध्रुव शर्मा एवं स्वर्णश्री के भजनों का सभी धर्म प्रेमी जनता ने आनंद लिया। इसके पश्चात गणेश जी को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया जिसमें 150 से अधिक परिवारों ने अपना सहयोग किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर आलोक शारदा, भवानी शंकर नीरज, देवेंद्र केसरवानी, विनीत अग्रवाल, सीमा देवल, दीपिंका अग्रवाल, अतुल जायसवाल, उमेश गुप्ता, विपुल अग्रवाल, कपिल अग्रहरि आदि सदस्य उपस्थित थे। विपुल अग्रवालकपिल अग्रहरि
मीडिया प्रभारी वैश्य महासभा हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page