Connect with us

उत्तराखण्ड

मिस्टर हल्द्वानी, मिस्टर कुमाऊं, मिस्टर उत्तराखण्ड बॉडी बिल्डिंग 8 मई, रविवार को हल्द्वानी में

मिस्टर हल्द्वानी, मिस्टर कुमाऊं, मिस्टर उत्तराखण्ड बॉडी बिल्डिंग 8 मई, रविवार को हल्द्वानी में

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22वां मिस्टर उत्तराखण्ड, मिस्टर कुमाऊं, मिस्टर हल्द्वानी तथा मेन फिजिक उत्तराखण्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशीप का आयोजन दिनांक 08 मई 2022 दिन रविवार को सायं 6 बजे शिवालिक इण्टरनेशनल स्कूल आर.टी.ओ. रोड, हल्द्वानी में सम्पन्न कराया जायेगा। मिनिस्ट्री बूथ अफेयर्स ऑफ स्पोट्स (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) एकमात्र संस्था उत्तराखण्ड बॉडी बिल्डिंग एण्ड फिटनेस एसोसिएशन के अन्तर्गत चैम्पियनशीप सम्पन्न करायी जायेगी, जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस, उत्तराखण्ड फारेस्ट, कुमाऊं रेजीमेंट, गढ़वाल रेजीमेंट के विभागों के अलावा ओपन समस्त खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.आई.जी. कुमायूँ परिक्षेत्र श्री आनन्द नीलेश भरणे जी होंगे तथा विशिष्ट अतिथि एस.एस.पी. नैनीताल श्री पंकज भट्ट जी तथा पुलिस के कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय चैम्पियन/मिस्टर एशिया मुकेश ठाकुर, मिस्टर इण्डिया अमित क्षेत्री, मिस्टर इण्डिया तेजेन्द्र सिंह तथा सीआरपीएफ के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बोरन यमयम तथा हेम चन्द्र आर्या असिस्टेंट डायरेक्टर रेशम विभाग उत्तराखण्ड रैफरी तथा गैस पोजर के रूप में पहुंच रहे हैं, यह जानकारी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रदेश महासचिव मुकेश पाल ने दी। प्रदेश महासचिव मुकेश पाल ने कहा कि यह चैम्पियनशीप नहीं बल्कि नशे के खिलाफ एक जंग भी है, आज का युवा नशे की ओर बढ़ रहा है ऐसे में इस तरह के आयोजन उन्हें प्रेरणा देने व नशे के विरुद्ध जागरूक करने का अभियान है। प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ने कहा कि सभी विजेता खिलाड़ियों को सप्लीमेंट फूड, मूमेंटों ट्राफी, सर्टिफिकेट, से सम्मानित किया जायेगा तथा खिलाड़ियों के रहने तथा खाने की उचित व्यवस्था की गयी है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हेम चन्द्र भट्ट ने कहा कि सभी खिलाड़ी 2 बजे कार्यक्रम स्थल शिवालिक इण्टरनेशनल स्कूल पहुंचेंगे और अपना रजिस्ट्रेशन, आई.डी. के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए करायेंगे। सभा में प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा, महासचिव मुकेश पाल, उपाध्यक्ष हेम चन्द्र भट्ट, सुरेश भण्डारी, गिरीश गुप्ता, नरेन्द्र भूटियानी, सुनील बमेठा, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, रवि कश्यप तथा कई पदाधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page