Connect with us

उत्तराखण्ड

नशे से ग्रसित लोगों को निशुल्क नशा मुक्त इलाज एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण देने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन दिया

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूजा लटवाल नेतृत्व में संस्था के माध्यम से नशे से ग्रसित लोगों को नशा से मुक्ति दिलाने के लिए हल्द्वानी में नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण केन्द्र का यथाशीघ्र निर्माण कराकर नशे से ग्रसित लोगों को निशुल्क नशा मुक्त इलाज एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण देने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन दिया
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या ने संयुक्त रूप से कहा की संस्था के द्वारा विगत कई वर्षों से नैनीताल जिला हल्द्वानी में नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र के अंतर्गत नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराने के लिए लगातार माँग की जा रही है जिसे उत्तराखंड सरकार ने पूर्व कैबिनेट के द्वारा स्वीकृति भी दे चुकी है लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी आज तक नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र से संबंधित कोई कार्य नहीं किया गया है इसलिए आज संस्था ने पुनः कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को पत्र देकर यह माँग कि है कि हल्द्वानी में नशा मुक्त पुनर्वास केन्द्र एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण केन्द्र का यथाशीघ्र निर्माण कराकर नशे से ग्रसित लोगों को नियमित रूप से निशुल्क नशा मुक्त इलाज एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण देकर नशे से ग्रसित व्यक्तियों के जीवन को अंधकार में जाने से बचाने कृपा करें
इस दौरान ज्ञापन देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार पूजा लटवाल संदीप यादव नीलेश गुप्ता गोविन्द मिस्त्री मुकेश कुमार सूरज मिस्त्री सुशील राय दीपक प्रजापति लोग उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page